(तर्ज – तेरे पूजन को भगवान बना मन मंदिर आलीशान)
आया फागुन का त्यौहार, चलो जी खाटू के दरबार,
चलो जी खाटू के दरबार, छाई कैसी अजब बहार,
आया फागुन का त्यौहार, चलो जी खाटू के दरबार।।
रिंग्स से निशान उठाना, श्री श्याम जयकारा लगाना,
फिर पैदल पैदल जाना, खाटू मंदिर पे चढ़ाना,
होगा सबका बेड़ा पार, चलो जी खाटू के दरबार,
आया फागुन का त्यौहार, चलो जी खाटू के दरबार।।
कोई रंग गुलाल उड़ाए, कोई भर पिचकारी लाए,
कोई चंग नगाड़े बजाए, कोई मस्ती में धमाल गाए,
लगती भक्तों की लंबी कतार, चलो जी खाटू के दरबार,
आया फागुन का त्यौहार, चलो जी खाटू के दरबार।।
हारे को जीत दिलाता, भटकों को राह दिखाता,
उसकी किस्मत चमकता, जो सच्चे मन से जाता,
है सुधीर पे कृपा अपार, चलो जी खाटू के दरबार,
आया फागुन का त्यौहार, चलो जी खाटू के दरबार।।
🌸 फागुन में खाटू श्याम जी के दर्शन का महत्व 🌸
फागुन महीना भक्तों के लिए बहुत खास होता है, क्योंकि इस समय खाटू श्याम जी का फागुन मेला धूमधाम से मनाया जाता है। लाखों श्रद्धालु निशान यात्रा निकालते हैं और बाबा श्याम के दर्शन कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करते हैं।
जय श्री श्याम!