बाबा खाटू श्याम जी का प्रिय भोग प्रसाद: जानिए इसका आध्यात्मिक महत्व

खाटू श्याम जी का मंदिर राजस्थान के सीकर जिले में स्थित एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है, जहाँ हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। बाबा श्याम को भगवान श्रीकृष्ण का अवतार माना जाता है  उनके भक्तों का ऐसा मानना है कि यदि कोई व्यक्ति अपनी मनोकामना को लेकर खाटू श्याम दर्शन करने आते हैं तो भगवान खाटू श्याम उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं तो आज इस लेख में हम यह जानने वाले हैं कि खाटू श्याम में क्या प्रसाद चढ़ाया जाता है ?

बाबा खाटू श्याम को कौन-सा भोग प्रसाद प्रिय है?

खाटू श्याम जी के भोग प्रसाद का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। बाबा को कई तरह के प्रसाद चढ़ाए जाते हैं, जिनमें गाय का कच्चा दूध, खीर-चूरमा, मावे के पेड़े और पंचमेवा विशेष रूप से प्रिय हैं।

गाय का कच्चा दूध – बाबा श्याम का सबसे प्रिय भोग

भगवान  खाटू श्याम  के प्रसाद में  उनका सबसे प्रिय भोग  गाय का कच्चा दूध माना जाता है । ऐसा कहा जाता है कि खाटू श्याम जी के शीश प्रकट होने से पहले, जिस स्थान पर अब श्याम कुंड स्थित है, वहां एक गाय के थनों से अपने आप दूध बहने लगा था। जब ग्वालों को इस चमत्कारी घटना के बारे में पता चला, तो वहां खुदाई की गई और बाबा श्याम का शीश प्रकट हुआ। तभी से गाय का कच्चा दूध बाबा का प्रिय भोग माना जाता है। भक्तों की मान्यता है यदि कोई श्रद्धालु बाबा श्याम को सच्चे मन से गाय का दूध अर्पित करता है, तो उसकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। इसलिए जब भी आप खाटू श्याम मंदिर जाएं, तो गाय का दूध अवश्य अर्पित करें।

खीर-चूरमा – श्याम बाबा का पारंपरिक भोग

खीर-चूरमा भी बाबा श्याम को अर्पित किए जाने वाले प्रमुख भोगों में से एक है। बारस (द्वादशी) के अवसर पर विशेष रूप से भक्त अपने घरों में खीर-चूरमा बनाकर बाबा को भोग अर्पित करते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। खीर-चूरमा को समृद्धि, सौभाग्य और सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है। भक्त इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण कर अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

मावे के पेड़े – बाबा श्याम को प्रिय मिठाई

भगवान खाटू श्याम जी को मावे (खोए) से बनी मिठाइयाँ, विशेष रूप से मावे के पेड़े, अत्यंत प्रिय हैं। मंदिर में भक्त बड़ी श्रद्धा से ये प्रसाद चढ़ाते हैं और अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।भक्तों की मान्यता हैं मावे के पेड़े चढ़ाने से बाबा श्याम भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं और उन्हें जीवन में सफलता एवं समृद्धि प्रदान करते हैं।

पंचमेवा – सुख-समृद्धि का प्रतीक

बाबा श्याम को पंचमेवा (सूखे मेवे) भी अर्पित किए जाते हैं, जिनमें काजू, बादाम, छुहारा, किशमिश और मिश्री शामिल होते हैं। पंचमेवा को शक्ति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।पंचमेवा चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

जय श्री श्याम!

spot_img

Subscribe

Related articles

बाबा श्याम के अनन्य भक्त आलू सिंह महाराज: भक्ति की अमर कहानी

भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक खाटूश्याम...

मोरछड़ी लहराई रे रसिया ओ सांवरा…खाटू श्याम भजन

मोरछड़ी लहराई रे, रसिया ओ सांवरा, तेरी बहुत बड़ी सकलाई...

भगवान श्याम को मोरपंख क्यों चढ़ाया जाता है? जानिए इसका रहस्य

खाटू श्याम जी का दरबार श्रद्धा, आस्था और चमत्कारों...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here